फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operation of electric buses stuck waiting for electricity connection

Saharanpur News: बिजली कनेक्शन के इंतजार में अटका इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Operation of electric buses stuck waiting for electricity connection

विज्ञापन

सहारनपुर। इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन बिजली कनेक्शन का इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली कनेक्शन होने के बाद ही बसों के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। महानगरवासी बीते दो साल से बसों के संचालन की बात सुन रहे हैं। बस कब चलेगी इसका ठोस जवाब किसी के पास नहीं है।

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में 2024 में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की बात कही गई थी। बसों के संचालन के लिए मानकमऊ में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण अगस्त 2023 से चल रहा है, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 25 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर स्टेशन की क्षमता 25 बसों से बढ़ाकर 50 की भी की जा सकती है। चार्जिंग स्टेशन में बसों की पार्किंग के साथ ही मेंटीनेंस शेड, गार्ड रूम और चालकों व परिचालकों के लिए रेस्ट रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की जिम्मेदारी बिजली कनेक्शन कराकर देने तक की है। संस्था से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। बिजली कनेक्शन होने के बाद ही शासन से इलेक्ट्रिक बसें और चार्जर आएंगे, जिसके बाद नागरिकों का इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन का सपना पूरा हो सकेगा। फिलहाल उन्हें थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

वातानुकूलित होंगी बसें

बसें इलेक्ट्रिक होने के साथ ही वातानुकूलित भी होंगी। बसों के इलेक्ट्रिक होने का फायदा यह होगा कि इनसे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। बसों के स्टॉपेज 500 मीटर से एक किलोमीटर के बीच देने की योजना है, जिससे की अधिक से अधिक यात्रियों को इनका लाभ मिले।


------

पूर्व में निर्धारित किए गए मार्ग

-घंटाघर से वाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा को होते हुए यमुना नदी पुल।

-घंटाघर से वाया कलसिया होते हुए बेहट।

-घंटाघर से वाया मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय होते हुए पुवांरका।

-घंटाघर से वाया मानकमऊ होते हुए नकुड़।

-घंटाघर से वाया कोर्ट रोड, हसनपुर चुंगी होते हुए रामपुर मनिहारान।

-घंटाघर से वाया गागलहेड़ी छुटमलपुर।

------

स्मार्ट सिटी योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। बसों की चार्जिंग के लिए स्टेशन के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही शासन से बसें और चार्जर उपलब्ध होंगे। बस सेवा का लाभ महानगर के साथ ही पूरे जनपद की जनता को मिलेगा।

- बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed