फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Open schools, nine percent of students present

विद्यालय खुले, नौ फीसदी छात्र ही पहुंचे स्कूल

Mon, 19 Oct 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Open schools, nine percent of students present
लॉकडाउन के बाद गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज मे पहुंची छात्राओ की थर्मेल स्क्रीनिंग करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
खुले विद्यालय, नौ फीसदी विद्यार्थी रहे उपस्थित
विज्ञापन

सहारनपुर। सात माह बाद सोमवार को माध्यमिक विद्यालय खुल गए। हालांकि पहले दिन जिले भर के विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब नौ फीसदी ही रही, मगर जो विद्यार्थी विद्यालयों में पहुंचे वह उत्साहित नजर आए। पेश है विद्यालय खुलने के दौरान की लाइव रिपोर्ट...
- सुबह: 8:50 बजे, एसएएम इंटर कॉलेज
प्रथम पाली के लिए 9वीं और 10 वीं के बच्चों को बुलाया गया। गेट पर प्रधानाचार्य मनोज काकरान और अन्य अध्यापक विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों से अभिभावकों का सहमति पत्र देख रहे थे। बच्चों को गेट के अंदर प्रवेश करने के दौरान गोल घेरे में खड़ा किया जा रहा था। एक कर्मचारी द्वारा छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी तो एक कर्मचारी हैंड सैनिटाइज भी करा रहा था। कुछ बच्चे बगैर यूनिफार्म पहुंचे तो, उनको लौटा दिया गया। यहां 9वीं और 10वीं में कुल पंजीकृत 518 बच्चों में से सिर्फ पांच बच्चे पहुंचे।
विज्ञापन

- दोपहर 12:20 बजे, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज
दूसरी पाली के लिए 11 वीं और 12वीं के बच्चों को बुलाया गया था। कुल पंजीकृत 640 बच्चों में से 50 प्रतिशत 320 बच्चे आने थे, लेकिन सिर्फ 27 बच्चे ही विद्यालय में पहुंच पाए। क्योंकि कुछ बच्चों के पास अभिभावकों का सहमतिपत्र नहीं था। यहां गेट पर प्रधानाचार्य राजीव रंजन की मौजूदगी में विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दोपहर 12:25 बजे, एसडी इंटर कॉलेज
11वीं और 12वीं में कुल पंजीकृत 543 में से 50 प्रतिशत बच्चों के लिहाज से 270 बच्चों को बुलाया गया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 13 छात्र उपस्थित हुए। हालांकि यहां करीब 62 अभिभावकों ने लिखित सहमति दी हुई है।
जिले की स्थिति
जनपद में यूपी बोर्ड के 335 विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा नौ और दस के करीब 80 हजार और कक्षा 11 और 12 के करीब 55 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना के बीच खोले गए विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए अभिभावकों की लिखित सहमति मांगी गई है। हालांकि कई विद्यालयों में मात्र दो से पांच फीसदी ही विद्यार्थी पहुंचे। ज्यादातर विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र बिना सहमति पत्र के पहुंचे थे, जिन्हें लौटा दिया गया। लौटाए गए विद्यार्थियों की संख्या करीब 40 से 50 फीसदी बताई जा रही है। उधर, सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यालयों में भी उपस्थिति करीब दस फीसदी ही रही।
सहमति पत्र प्राप्त करें
विद्यालयों के पास सहमति पत्र उपलब्ध है। ऐसे में जो विद्यार्थी आगामी दिनों में कक्षाओं में उपस्थित होना चाहते हैं तो वह अपने विद्यालयों से सहमति पत्र प्राप्त कर उसे भरकर अभिभावकों के हस्ताक्षर के साथ लेकर पहुंच सकते हैं।
उत्साहित दिखे विद्यार्थी
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा गरिमा सैनी विद्यालय खुलने को लेकर उत्साहित नजर आईं। उनका कहना था कि घर पर रहकर पढ़ाई ठीक से नहीं हो रही थी, मगर अब पढ़ाई हो सकेगी।
कृतिका भी 11वीं की छात्रा हैं। कृतिका ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में मुश्किल से 50 से 60 फीसदी ही चीजें समझ आती हैं। कक्षा में उपस्थित होकर शिक्षक से चीजों को अच्छे से समझ सकते हैं।
एसडी इंटर कॉलेज के छात्र रोहित भी विद्यालय खुलने को लेकर खुश दिखे। उन्होंने बताया कि घर पर रहकर आलसी बन गए हैं। अब प्रतिदिन विद्यालय आएंगे, जिससे शरीर में स्फूर्ति भी आएगी और पढ़ाई भी होगी।
मोइन खान का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई करना मजबूरी थी, मगर वह सही जरिया नहीं है। पढ़ाई तो कक्षाओं में उपस्थित होकर ही अच्छी होती है। अब वह प्रतिदिन आएंगे।
पहले दिन करीब नौ फीसदी विद्यार्थी उपस्थित हुए हैं। विद्यालयों ने कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन कराया है। हमने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया व्यवस्था ठीक नजर आई।

डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।

लॉकडाउन के बाद गुरू नानक गर्ल्स पहुंची छात्रा को शिक्षा देते शिक्षिका

लॉकडाउन के बाद गुरू नानक गर्ल्स पहुंची छात्रा को शिक्षा देते शिक्षिका- फोटो : SAHARANPUR

लॉकडाउन के बाद गुरू नानक गर्ल्स पहुंची छात्राओं को शिक्षा देते शिक्षिका

लॉकडाउन के बाद गुरू नानक गर्ल्स पहुंची छात्राओं को शिक्षा देते शिक्षिका- फोटो : SAHARANPUR

सैंट मेरी एकेडमी स्कूल में लॉकडाउन के बाद पहुंचे छात्र छात्राएं

सैंट मेरी एकेडमी स्कूल में लॉकडाउन के बाद पहुंचे छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

सैंट मेरी एकेडमी स्कूल में लॉकडाउन के बाद पहुंचे छात्र छात्राएं

सैंट मेरी एकेडमी स्कूल में लॉकडाउन के बाद पहुंचे छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में सोफिया हिन्दी मीडियम में छात्र छात्राओं का इंतजार करते शिक्षक

सहारनपुर में सोफिया हिन्दी मीडियम में छात्र छात्राओं का इंतजार करते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के बाद एसएएम इंटर कॉलेज खुलने पर पहुंचे छात्रो की थर्मेल स्क्रीनिंग के बाद ?

सहारनपुर में लॉकडाउन के बाद एसएएम इंटर कॉलेज खुलने पर पहुंचे छात्रो की थर्मेल स्क्रीनिंग के बाद ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के बाद एसएएम इंटर कॉलेज खुलने पर पहुंचे छात्रो की थर्मेल स्क्रीनिंग करते श?

सहारनपुर में लॉकडाउन के बाद एसएएम इंटर कॉलेज खुलने पर पहुंचे छात्रो की थर्मेल स्क्रीनिंग करते श?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed