फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Open manhole in the middle of the road is inviting accidents, people are worried.

Saharanpur News: हादसों को दावत दे रहा सड़क के बीच खुला मैनहाल, लोग परेशान

Thu, 05 Feb 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Open manhole in the middle of the road is inviting accidents, people are worried.
गुरजोत सिंह सेठी। मेरी आवाज सुनो की फोटो
पड़ताल :
विज्ञापन

-मोहल्ला नेचलगढ़वासी और दुकानदार परेशान, मैनहाल को बंद कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। मोहल्ला नेचलगढ़ में सड़क के बीच खुला मैनहाल हादसों को न्यौता दे रहा है। मोहल्लावासी और दुकानदार इस संबंध में पालिका अधिकारियों अनेक बार अवगत करा चुका हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मोहल्ला नेचलगढ़ में कपड़ा व्यापारी गुरजोत सिंह सेठी ने मेरी आवाज सुनो के तहत शिकायत भेजी थी। पड़ताल करने पर पाया गया कि मोहल्ला नेचलगढ़ में सड़क के बीच बड़ा मैनहाल खुला हुआ है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इसमें आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों को हादसे से बचाने के लिए उन्होंने इसके चारों तरफ ईंटें रख दी, ताकि दूर से लोगों की नजर इस पर पड़े और वह इससे बचकर निकल जाएं। बताया कि यह स्थिति पिछले काफी समय से है, इस दौरान अनेक बार पालिका अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया, लेकिन न तो जनप्रतिनिधि ओर न ही पालिका के किसी अधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेकर इसका समाधान किया।
विज्ञापन


--

- गुरजोत सिंह सेठी ने बताया यह समस्या पिछले काफी समय से है। सड़क के बीचों बीच मैनहाल खुला पड़ा है, जिसमें आए दिन कोई न कोई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहा है। इस संबंध में पालिका को भी अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोहल्लावासी मोहम्मद शहजाद का कहना है कि पालिका की लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। देहात के इलाकों से बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग इसी मार्ग से होकर प्रवेश करते हैं, जिससे इस मार्ग पर काफी भीड़भाड़ रहती है। मैनहाल के खुले होने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।


- मोहल्लावासी आदेश कुमार का कहना है कि अनेक बार पालिका अधिकारियों तक समस्या को पहुंचाया जा चुका है, लेकिन लापरवाही के चलते उनकी समस्या को अनदेखा किया जा रहा है।

गुरजोत सिंह सेठी। मेरी आवाज सुनो की फोटो

गुरजोत सिंह सेठी। मेरी आवाज सुनो की फोटो

गुरजोत सिंह सेठी। मेरी आवाज सुनो की फोटो

गुरजोत सिंह सेठी। मेरी आवाज सुनो की फोटो

गुरजोत सिंह सेठी। मेरी आवाज सुनो की फोटो

गुरजोत सिंह सेठी। मेरी आवाज सुनो की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed