{"_id":"5e78fd7c8ebc3e760d18ec33","slug":"opd-opened-till-12-noon-in-district-hospital-saharanpur-news-mrt475052212","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में 12 बजे तक खोली गई ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में 12 बजे तक खोली गई ओपीडी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए लगी मरीजों की कतार।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मरीजों की समस्या को देखते हुए लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी को 12 बजे तक खोला गया। डॉक्टर से परामर्श के लिए ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी नजर आई।
कोरोना के खतरे को लेकर मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों की ओपीडी, जांच और पर्ची काउंटर बंद रखने के आदेश दिए हैं, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने को कहा गया है। जिला अस्पताल में ओपीडी शनिवार को पूरी तरह बंद रही थीं। सोमवार को इमरजेंसी में मरीजों की अधिकता के चलते फिजीशियन की ओपीडी खोली गई। वहां डॉक्टर अनिल वोहरा और एक महिला डॉक्टर ने मरीजों को देखा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार थी।
इमरजेंसी में भी लगी भीड़
जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा लगातार जारी हैं। सोमवार को भी डॉक्टरों का पैनल तैनात रहा। दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों की कुर्सी मरीजों से घिरी नजर आई। लॉकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जांच के लिए पहुंचे मरीज।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन