{"_id":"6483710b924e2e2e26054f5f","slug":"oops-this-heat-the-temperature-reached-39-degrees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3937-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उफ ! ये गर्मी, 39 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उफ ! ये गर्मी, 39 डिग्री पहुंचा तापमान
Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में अधिक गर्मी के चलते वाहन पर चेहरा ढाककर जाती महिला
सहारनपुर। जून में गर्मी अपने चरम की ओर है। शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल रहा। धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
जनपद में बीते करीब एक सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ रही है। अधिकतम तापमान तो 35 डिग्री से ऊपर चल ही रहा है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से अधिक राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ होने तथा हवा कम चलने के कारण अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर की धूप में लोगों के लिए निकलना मुश्किल रहा। बाजारों में रौनक कम रही। धूप में निकलने पर धूप झुलसाती महसूस हुई। दोपहर में हवा लू के थपेडे बन गई, जिससे लोग हाल बेहाल रहे। लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बचते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने 13 जून तक मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। 14 जून को जनपद में बूंदाबांदी हो सकती है।
गर्मी से बढ़ा बीमारियों का प्रकोप
सहारनपुर। गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी फुल चल रही हैं। इन दिनों सबसे अधिक मरीज चर्म रोग, उल्टी व दस्त, बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द, खांसी व जुकाम आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। इनमें बड़ों के साथ ही बाल रोगियों की भी संख्या खासी है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी का कहना है कि बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान रखें। दूषित खाना व पानी से बचें। साफ पानी और ओआरएस का घोल आदि पिलाते रहें। साफ सफाई रखें। फिजीशियन डॉ. एके वोहरा ने आम मरीजों से भी गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बिना वजह धूप में निकलने से बचें। हल्के रंग के कपड़े पहनें। अधिक से अधिक पानी पीए और भोजन हल्का व आसानी से पचने वाला खाएं।