फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oops! The innocent murdered by violent dogs

उफ! मासूम को हिंसक कुत्तों ने नोच नोचकर मार डाला 

Sun, 19 May 2019 11:13 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sun, 19 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Oops! The innocent murdered by violent dogs
हिंसक कुत्ते
गंगोह के गांव कुतुबखेड़ी में मामा की शादी में आए चार वर्षीय बालक को खूंखार कुत्तों ने नोच नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह बालक का कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अर्नव दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

 
गंगोह कोतवाली अंतर्गत गांव खैरसाल निवासी राजू क्षेत्र के ही गांव कुतुबखेड़ी में अपने साले की शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित आया हुआ था। रविवार सुबह बारात बिजनौर गई थी। राजू का पुत्र अर्नव (4 वर्षीय) अपनी माता के साथ घर पर ही रुक गया था। वह दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। तभी उस पर खूंखार कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

 

कुत्ते काफी देर तक उसे नोंचते रहे। उसकी चीख सुनकर कुछ ग्रामीणों ने जब वहां का मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह से बालक को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। बुरी तरह जख्मी बालक को तुरंत सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। बालक के शव को गांव खैरसाल ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed