फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oops! Dreadful Dogs Keeping the Body of the Youth

उफ ! युवक के शव को नोचते रहे खूंखार कुत्ते

Mon, 01 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Oops! Dreadful Dogs Keeping the Body of the Youth
मारा गया ग्रामीण। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के गांव जोधेेबांस से तीन दिन से लापता एक व्यक्ति की लाश खेत में पड़ी मिली। उसके शव को ्खंूखार कुत्ते नोच रहे थे। अवैध पशु कटान के बाद भूख से बेचैन कुत्तों ने काफी देर तक शव नोचा।
विज्ञापन


ग्रामीण कुत्तों के नोचने से मौत मान रहे हैं जबकि पुलिस हत्या के बाद शव फेकने की आशंका जता रही है। रविवार को क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव जोधेबांस निवासी इसम सिंह के पुत्र रणधीर कांबोज के शव को आदमखोर कुत्ते नोचकर अपना निवाला बना रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय रणधीर की चाची खेत पर किसी काम से आई तो कुत्तों को लाश को नोचने की घटना की देख कर उसके होश फाख्ता हो गए। वह गांव पहुंची और पूरी जानकारी परिजनों को दी। रणबीर के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो उस समय तक कुत्ते वहां से गायब हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणधीर की लाश का ऊपरी हिस्सा वहीं पड़ा था। उसकी लाश से भयंकर बदबू फैल रही थी । कुत्तों द्वारा नोचने की घटना की जानकारी मिलते ही  सीओ सदर बृजेश कुमार मय फोर्स के गांव पहुंचे तथा मृतक के भाई लोकेश से जानकारी ली।

लोकेश ने बताया कि 45 वर्षीय रणधीर ने अभी तक शादी नहीं कराई थी। वह अपने भाईयों से अलग रह रहा था तथा तीन दिन से लापता था। मौके पर पहुंची डाग स्कायड टीम ने भी जुटी रही।


इसके अलावा फिंगर प्रिंट टीम भी मौके पर बुलाई गई थी लेकिन ऐसे कोई प्रिंट नहीं मिल सके। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम पर भेज दिया।

थाना प्रभारी सुधीर उज्जवल ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुत्तों के नोचने से रणधीर की मौत होना सामने आ रहा है। मगर पीएम रिपोर्ट आने से ही सही बात पता चल सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed