फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only united efforts will give direction to society and country

एकजुट प्रयासों से ही मिलेगी समाज और देश को दिशा

Sun, 01 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Only united efforts will give direction to society and country
बेहट (सहारनपुर)। अपूर्वा शिक्षण संस्थान एवं अपूर्वा एजूकेशन इंस्टीट्यूट ने शनिवार को एजूकेशन वंस अगेन (शिक्षा फिर से) विषय पर गोष्ठी आयोजित की। इसमें वक्ताओं ने वर्तमान परिदृश्य में शैक्षिक व्यवस्था को आमूल-चूल रूप से बदलने पर बल दिया। साथ ही संकल्प लिया एकजुट प्रयासों से समाज और देश को नई दिशा देने के लिए आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्थित अपूर्व संस्थान के सभागार में आयोजित गोष्ठी में संस्थान के निदेशक आरपी तिवारी ने कहा आज की चालू शिक्षा हिंसा, विषमता, महत्वाकांक्षा और प्रतिस्पर्धा पैदा कर रही है, इसके परिणाम स्वरूप घृणा और आपसी वैमनस्य बढ़ रहा है। प्रेम, सद्भाव और मानवता जैसे मौलिक मूल्यों का निरंतर पतन हो रहा है। सबसे बड़ी विसंगति यह है कि देश में आज भी आजादी के इतने वर्ष बाद लॉर्ड मैकाले की शैक्षिक व्यवस्था ही लागू है। यहीं कारण है शिक्षा फिर से नामक इस अभियान की शुरुआत करनी पड़ी। इसमें जन-जन की भागीदारी अति आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न संदर्भों और उदाहरणों से बताया देश को ईमानदार और सही मायने में राष्ट्रप्रेमी नागरिक देने के लिए इस मुहिम के तहत मिलकर कदम उठाने होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धेश ने कहा शिक्षण एवं प्रशिक्षण का बुनियादी फर्क समझना नितांत आवश्यक है। शिक्षा व्यक्तित्व और प्रशिक्षण हुनर के विकास का अवसर प्रदान करते है। प्रयास किया जाना चाहिए, कि देश को ईमानदार, कर्मठ, समर्पित नागरिक बनाने की दिशा में शिक्षा का वास्तविक सदुपयोग हो। इस्लामिक विद्वान मौलाना अजीजुल्लाह ने कहा तालीम इंसान की बुनियादी जरूरतों में शुमार है। दीन-ओ-इल्म का पैगाम यहीं है, कि सबसे पहले इंसान को बेहतर शख्सियत बनाने की राह पर आगे बढ़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता चाणूराम ने कहा मौजूदा दौर में चालू शिक्षा का चलन ही सामाजिक विसंगतियों को बढ़ा रहा है, इसलिए शैक्षिक ढांचे पर पुनर्विचार की प्रबल आवश्यकता है। चंदर सिंह ने कहा सामाजिक बुराइयां दूर करके ही तकनीकी कौशल विकसित करना होगा। अपूर्वा इंटर कॉलेज के प्राचार्य ललित गर्ग ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अमर सिंह, मौलाना अनवर साबरी, जयप्रकाश, सोमपाल, वकील, सत्यपाल गौतम, संदीप, यशपाल सिंह चौहान अधिवक्ताओं ने भी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी पवन शर्मा ने किया । इसमें संस्थान के प्रबंधक सुनील कुमार राजदेव, सुरेश कुमार, सिताब सिंह, शिवकुमार प्रधान, रियाजुल प्रधान, फुरकान, विक्रम, गुंजन, आंचल, नरेंद्र, सचिन आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed