फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only SP is capable of thwarting BJP's conspiracy: Rudrasain

Saharanpur News: भाजपा की साजिश विफल करने में सपा ही सक्षमः रूद्रसैन

Thu, 27 Apr 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Only SP is capable of thwarting BJP's conspiracy: Rudrasain
दिल्ली रोड ​स्थित आदर्श विहार में बैठक में विचार रखते सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसैन
-- सपा के पूर्व प्रदेश सचिव ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन



फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। इनकी साजिश को सपा ही विफल कर सकती है।

पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन ने आदर्श विहार स्थित सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर बैठक के दौरान लोकतंत्र को बचाने व जनपद के विकास के लिए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाते हुए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मेहनत करने का आह्वान किया। कहा कि बूथ मजबूत होने से पार्टी प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में जीत हासिल होगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर ने कहा कि सपा ही भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा में 111 विधायक हैं, जिनके दम पर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किसान, मजदूर, व्यापारी, दलित, शोषित, पीड़ित समाज की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। इस दौरान ओमी पंवार, प्रवीन बान्दुखेड़ी, अब्दुल गफूर, संदीप चौधरी, सोनू चौधरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed