फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only one department registered information about scrap vehicles on the portal.

Saharanpur News: पोर्टल पर महज एक विभाग ने दर्ज कराई कबाड़ वाहनों की जानकारी

Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Only one department registered information about scrap vehicles on the portal.
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से कई बार सूचना जारी करने के बाद भी 43 सरकारी विभागों ने अपने यहां के 422 कबाड़ वाहनों की जानकारी मेटल स्क्रैप ट्रेड काॅरपोरेशन (एमएसटीसी) पोर्टल पर दर्ज नहीं कराई है। अभी तक केवल स्वास्थ्य विभाग ही वाहनों की संख्या को पोर्टल पर दर्ज करा पाया। जो विभाग रह गए हैं, उनको नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

नई स्क्रैप नीति लागू होते ही संभागीय परिवहन विभाग 15 साल से अधिक आयु पूरी कर चुके 44 सरकारी विभागों के 464 वाहनों को कबाड़ घोषित कर चुका है। इन्हें नीलामी की श्रेणी में रखा गया है। संभागीय परिवहन विभाग ने कबाड़ वाहनों की सूचना को एमएसटीसी पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए कहा गया था। लेकिन हद तो इस बात की है कि 43 विभाग अभी तक पोर्टल पर 15 साल से अधिक वाले कबाड़ वाहनों की सूचना को दर्ज नहीं कर पाए हैं। अभी तक केवल स्वास्थ्य विभाग ने ही कबाड़ वाहनों की सूचना को दर्ज किया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 43 विभागों को नोटिस जारी कर दिए है। कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर 15 साल से अधिक वाले वाहनों की सूचना को पोर्टल पर दर्ज की जाए। इसके बाद यह वाहन संचालित होते मिले तो उन पर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन
एमएसटीसी पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग ने 15 साल से अधिक वाले वाहनों की सूचना दर्ज कराई है, जबकि अभी 43 विभाग रह गए हैं, जिनको कई बार सूचना देने के बाद जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं की। इन विभागों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया। - अमित कुमार सैनी, आरआई, संभागीय परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed