फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only after investigation by SIT will the arrest of the accused

एसआईटी की जांच के बाद ही होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

Sun, 14 Mar 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Only after investigation by SIT will the arrest of the accused
सहारनपुर। टपरी स्थित कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड शराब फैक्टरी में एसटीएफ द्वारा पकड़ी गई 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी के मामले में एसआईटी जांच करके लखनऊ चली गई, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है कि एसआईटी की जांच पूरी होने और शासन के आदेश पर ही गिरफ्तारी होगी। मामले में फैक्टरी मालिक प्रणव अनेजा और शराब ठेकेदार अजय जायसवाल सहित कई नामजद आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आठ दिन जांच करने के बाद एसआईटी लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी। तमाम बिंदुओं पर जांच कर आबकारी विभाग के उपायुक्त के नवाजगंज स्थित कार्यालय पर कई बार जाकर पड़ताल की और दस्तावेज भी कब्जे में लिए। इसके अलावा निलंबित अधिकारी और जेल में बंद आठ आरोपियों के प्रारंभिक बयान दर्ज किए गए। शराब फैक्टरी में जाकर भी जांच की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों देहात कोतवाली पुलिस की टीमों ने भी आरोपी फैक्टरी मालिक प्रणव अनेजा और शराब ठेकेदार अजय जायसवाल के ठिकानों पर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग पाए थे। मगर, अब पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई रोक दी है। एसआईटी की जांच पूरी होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव गृह को एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट मंगलवार तक सौंप देगी। इसके बाद ही शासन के आदेश पर स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। क्योंकि केस की विवेचना एसआईटी लखनऊ कर रही है। एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट देगी, तभी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed