फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only 2,655 answer sheets were checked on the first day of evaluation

मूल्यांकन पहले दिन पांचों केंद्रों पर जांची गई 2,655 कॉपियां

Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Only 2,655 answer sheets were checked on the first day of evaluation
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन महानगर के पांच केंद्रों पर शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन कईं बैठकों और अन्य औपचारिकताओं के कारण मूल्यांकन दो बजे शुरू हो सका। नियमानुसार पहले दिन डिप्टी हेड के द्वारा नमूना कॉपी के तौर पर 20-20 कॉपियां जांची गईं। इस प्रकार पांचों केंद्रों पर कुल 2,655 कॉपियों की जांच की गईं।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए डिप्टी हेड और परीक्षक सुबह नौ बजे से केंद्रों पर पहुंचे। पहले दिन मूल्यांकन केंद्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों के द्वारा डिप्टी हेड और परीक्षकों की बैठक ली गई। इसके बाद जिला विद्यालय के स्तर से भी बैठक हुई। दोपहर करीब एक बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव द्वारा प्रयागराज से ऑनलाइन बैठक ली गई। करीब एक घंटा बैठक चलने के बाद मूल्यांकन दो बजे के बाद ही शुरू हो सका। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 1,000 कॉपियां जांची गईं, जबकि एसडी इंटर कॉलेज में 392, राजकीय इंटर कॉलेज में 550, एसएएम इंटर कॉलेज में 388 और जेवी जैन इंटर कॉलेज में 233 कॉपियां जांची गईं। इस प्रकार पहले दिन पांचों केंद्रों पर कुल 2,655 कॉपियों का मूल्यांकन हो सका।
विज्ञापन

------
डिप्टी हेड और परीक्षक रहे लापता
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने बताया कि उनके यहां 48 डिप्टी हेड में से 25 ही आ सके, जबकि 23 गैरहाजिर रहे। ऐसे में नए डिप्टी हेड बनाकर काम लिया गया। परीक्षक भी 482 में से 394 उपस्थित रहे। एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके यहां 23 डिप्टी हेड में से दस अए 13 गैरहाजिर रहे। 217 परीक्षकों में से 56 नहीं आए। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हर्षदेव स्वामी ने बताया कि उनके यहां 30 डिप्टी हेड में से 11 आए। 241 परीक्षकों में से 130 पहुंचे। एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज काकरान ने बताया कि उनके यहां 38 में से 24 डिप्टी हेड उपस्थित रहे। 388 परीक्षकों में से 292 आए। जेवी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके यहां 40 डिप्टी हेड में से 12 आए। परीक्षक भी 341 में से 221 ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed