फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only 10 Maktabs were found registered

Saharanpur News: मात्र 10 मकतब मिले पंजीकृत

Sat, 14 Dec 2024 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Only 10 Maktabs were found registered
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी आवंटन में मानक की धज्जियां उड़ाई गई हैं। स्कूल से परीक्षा केंद्रों की मनमानी दूरी पर छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह इंटर कॉलेज मुबारकरपुर गेरिया की छात्राओं का 30 किमी दूर परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। यह दूरी तय मानक से चार गुना अधिक है। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की की छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा का मानक है। अगर संबंधित विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बना है, तो उस विद्यालय की हाईस्कूल की छात्राओं का अधिकतम सात किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके विपरीत धर्मपाल सिंह इंटर कॉलेज मुबारकरपुर गेरिया की हाईस्कूल की छात्राओं का परीक्षा केंद्र आशा बालिका इंटर काॅलेज खागा में बनाया है। आशा बालिका इंटर कालेज की मुबारकपुर गेरिया से दूरी 30 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह का कहना है कि समय रहते आनलाइन आपत्ति जमा करने के बावजूद उनकी हाईस्कूल की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 30 किमी दूर आशा बालिका इंटर काॅलेज खागा बनाया है। फिर से परीक्षा केंद्र संशोधन के लिए लिखा गया है। अगर संशोधन नहीं किया, तो उन्हें हाईकोर्ट की शरण लेना मजबूरी होगा।

डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि तय समय पर स्कूल से आपत्ति आनलाइन नहीं की गई। इसीलिए परीक्षा केंद्र में छात्र आवंटन में गड़बड़ी हुई है। इसमें विभाग का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed