फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Online ticket booking facility will be available in ordinary roadways buses

रोडवेज की साधारण बसों में मिलेगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा

Thu, 10 Nov 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Online ticket booking facility will be available in ordinary roadways buses
रोडवेज की साधारण बसों में मिलेगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे की तर्ज पर अब रोडवेज की साधारण बसों में भी यात्री जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज बस स्टैंड पर बुकिंग काउंटर खुल गया है।
अभी तक परिवहन निगम की एसी बसों में ही ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा है। लेकिन इसे अब साधारण बसों के लिए भी शुरू किया जा रहा है। सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके त्रिवेदी ने बताया कि पहले चरण में सहारनपुर-शामली-दिल्ली और दिल्ली से देहरादून की 10 साधारण बसों में ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए काउंटर खोल दिया है। यहां से यात्री अपना ऑनलाइन टिकट बुक कर सकता है। यहीं नहीं यात्री अपने मोबाइल फोन से भी रोडवेज की ऑनलाइन वेबसाइट www.upsrtc.com पर जाकर टिकट को बुक कर सकता है। सीट बुकिंग करते समय यात्री और सीट संख्या और बस नंबर बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed