{"_id":"645bdd763de97e44c0026f56","slug":"online-service-of-roadways-buses-restored-after-15-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-2196-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 15 दिन बाद रोडवेज बसों की ऑनलाइन सेवा हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 15 दिन बाद रोडवेज बसों की ऑनलाइन सेवा हुई बहाल
विज्ञापन
-एसी और राजधानी बसों में ऑनलाइन टिकट करा सकते हैं यात्री
-गर्मियों में एसी बसों की बढ़ जाती है डिमांड, भरकर चलती है सभी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रोडवेज की ऑनलाइन सेवाएं करीब 15 दिन बहाल हो गई हैं। इसके बाद रोडवेज की एसी और राजधानी बसों में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई। अब यात्री परिवहन की वेबसाइट से इन बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 573 बसों का बेड़ा है। इनमें 47 बसें एसी हैं। 25 अप्रैल को रोडवेज की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। इसके बाद पूरा डाटा क्रैश होने के साथ ही रोडवेज की ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई थी। सर्वर ठप होने से ईटीएम ने काम भी बंद कर दिया। इसके बाद मैनुअल टिकट काटकर बसों का संचालन किया गया। सभी ईटीएम भी जमा करा ली गई थी।
मुख्यालय स्तर से उसी समय से ऑनलाइन सेवाओं को बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गई। इसमें करीब 14 दिन का समय लगा। मंगलवार से ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गई थीं। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि ऑनलाइन सेवाएं शुरू होने से यात्री एसी और राजधानी बसों में सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही सभी रूटों पर ईटीएम से भी टिकट कटने लगे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मियों में एसी बसों की अधिक डिमांड रहती है।