फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Online registration for admission to law courses today and tomorrow

Saharanpur News: लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज और कल

Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Online registration for admission to law courses today and tomorrow
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों में एलएलबी तीन वर्षीय, बीएएलएलबी, बीकॉम एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से पुन: शुरू हो रहे हैं। प्रवेश केवल उन्हीं महाविद्यालयों और संस्थानों में होंगे, जिनको बीसीआई द्वारा सत्र 2023-24 के लिए मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त है और वह विश्वविद्यालय में जमा करा देंगे।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि उक्त सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूर्व में प्रक्रिया चलाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवेश हुए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हैं। इस संबंध में महाविद्यालयों और संस्थानों द्वारा विश्वविद्यालय में संपर्क किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में छात्र हित में कुलपति प्रो. एचएस सिंह के आदेश पर ऑनलाइन पंजीकरण 20 और 21 दिसंबर यानी आज और कल पुन: होंगे।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक पर जाकर करा सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण कराने के बाद अभ्यर्थी इस पंजीकरण का प्रिंटआउट यानी फोटोप्रति संबंधित जरूरी पत्राजात के साथ पाठ्यक्रम से संबंधित महाविद्यालयों/संस्थानों में पंजीकरण कराएंगे। अभ्यर्थी एक से अधिक महाविद्यालय या संस्थान में पंजीकरण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed