फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Online fraud of Rs 4.28 lakh from two people including a woman

Saharanpur News: महिला समेत दो लोगों से 4.28 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी

Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 4.28 lakh from two people including a woman
सहारनपुर। जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले नहीं रुक रहे हैं। महिला समेत दो लोगों के साथ क्रेडिट कार्ड व पेड रिव्यू के नाम पर 4.28 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाबी बाग निवासी अजय कुमार ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि 21 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर कस्टमर केयर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर सीपीपी प्लान लगा हुआ है, जिसे हटाने के लिए ओटीपी नंबर बताने को कहा। विश्वास करके अजय कुमार ने ओटीपी नंबर दे दिया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन की गई। पहले ट्रांजेक्शन में 50 हजार और दूसरी में 50,399 रुपये काट लिए गए। इस प्रकार 100399 रुपये की धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना जनकपुरी का है। प्रकाश पुरम निवासी सिवया ने तहरीर देकर बताया कि 22 जनवरी को उन्हें टेलीग्राम पर एक विज्ञापन मिला था, जिसमें पेड रिव्यू कराने के लिए रुपये मांगे गए थे। इस विज्ञापन को देखकर उन्होंने लिंक भेजा और फिर गूगल रिव्यू के नाम पर उन्हें रुपये भेजने के लिए कहा गया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और टेलीग्राम के माध्यम से ट्रांजेक्शन कराए। उनके साथ 3.28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। महिला ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों ने पुलिस से रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- ऐसे करें बचाव
- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ओटीपी किसी को न बताएं
- सिम, एटीएम या क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने की बात कर आपसे कोई एप या क्यूआर कोड स्कैन करने का कहे तो मना कर दें।
- ऑनलाइन सामान खरीदते समय साइट पर शक हो तो खरीदारी न करें। आप ठगी से बच सकते हैं।
- सरकार की लाभकारी योजनाओं के लिए रुपये खर्च करने से पूर्व इन साइट्स की अच्छी तरह पड़ताल कर लें।
- पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें। अनजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed