फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Online application starts from Monday for admission in graduation

स्नातक में दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 02 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Online application starts from Monday for admission in graduation
स्नातक में दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के लिए संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार चार जुलाई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह समय से आवेदन कर प्रक्रिया पूर्ण करें।

यूपी बोर्ड में 12वीं का परिणाम जारी हो चुका है। जनपद में 26,492 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर और शामली में भी हजारों विद्यार्थी पास हुए हैं। विद्यार्थियों ने आगे की पढ़ाई के लिए भागदौड़ शुरू की हुई है, जबकि ज्यादातर अभ्यर्थी मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के दाखिले खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक प्रथम वर्ष के उपलब्ध सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन किए जाएंगे। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक/सीसीआर पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से होंगे। आवेदन करने के बाद विश्वविद्यालय मेरिट जारी करेगा। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया संबंधित महाविद्यालयों के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी चार जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed