{"_id":"652eda65d6b3f841ac0a1464","slug":"one-week-is-difficult-due-to-dengue-need-to-be-careful-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-11543-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेंगू को लेकर मुश्किल हैं एक सप्ताह, सावधान रहने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेंगू को लेकर मुश्किल हैं एक सप्ताह, सावधान रहने की जरूरत
Wed, 18 Oct 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ है। बारिश थमते ही डेंगू जोर पकड़ रहा है। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 300 के आसपास पहुंच गया है। डेंगू पर नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का दस्तक अभियान शुरू हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि अभी डेंगू को लेकर एक सप्ताह मुश्किल है।
इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल बुखार के मरीजों से भरे हुए हैं। आलम यह है कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होने से बेड कम पड़ गए। जिला अस्प्ताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज और निजी पैथोलॉजी लैबों में डेंगू की जांच के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 299 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के नौ मामले मिले हैं, जो अलीपुरा, माजरा, ताजपुरा, सरसावा और शहर की अलग-अलग काॅलोनियों के रहने वाले हैं। सभी के यहां एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ ही संदिग्ध बुखार मरीजों के सैंपल लेंगी। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड प्रभारी डॉ. अनिल ने बताया कि इस समय वार्ड में डेंगू के आठ मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को सात डेंगू मरीज ठीक हुए, जबकि छह नए डेंगू मरीज भर्ती किए गए। अब तक वार्ड में 188 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं।