{"_id":"613a4c3d8ebc3e327e44c522","slug":"one-time-solution-scheme-will-run-till-december-31-saharanpur-news-mrt555487933","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक चलेगी एकमुश्त समाधान योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर तक चलेगी एकमुश्त समाधान योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहकारी समितियों के लंबे समय से बकाएदार चल रहे किसानों के लिए एकमुश्त समाधान योजना 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। बकाएदार किसानों को उनके छूट की धनराशि सहित अन्य सूचना उनकी सहकारी समितियों के माध्यम से दी जा रही है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 31 मार्च 1997 से पूर्व के बकाएदारों से केवल मूलधन जमा कराया जाएगा। एक अप्रैल 1997 से 31 मार्च 2012 तक के बकाएदारों से मूलधन एवं मूलधन के बराबर ब्याज जमा कराया जाएगा। एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 तक के बकाएदारों को ब्याज पर 50 प्रतिशत की छूट के दी जाएगी। उन्होंने जनपद के बकाएदार किसानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकाएदार किसान ऋण जमा कर दें और आवश्यकता अनुसार कम ब्याज पर पुन: ऋण प्राप्त कर लें।
जिला सहकारी बैंक के माध्यम से जनपद की 114 प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति द्वारा अपने सदस्यों को एक वर्ष के लिए अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसको समय पर अदा करने पर कृषकों को 7.70 प्रतिशत ब्याज में छूट प्राप्त होती है और केवल तीन प्रतिशत ब्याज अदा करना पड़ता है।