{"_id":"607c6f2f8ebc3e8d2f36c1be","slug":"one-thousand-to-be-fined-police-announces-500-saharanpur-news-mrt535052425","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना वसूलना है एक हजार, पुलिस एनाउंस कर रही 500 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना वसूलना है एक हजार, पुलिस एनाउंस कर रही 500 का
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही शासन ने सख्ती कर मास्क नहीं लगाने वालों पर एक हजार रुपये का जुर्माना कर दिया। दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना है, लेकिन पुलिस की ओर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का ही एनाउंस किया जा रहा है। घंटाघर पुलिस चौकी सहित कई जगहों पर अब भी पुरानी रिकार्डिंग से प्रसारण हो रहा है। इसमें मास्क न लगाने पर 500 रुपये जुर्माना लगना कहा जा रहा है।
शनिवार की रात में आठ बजे से 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। पूरे दिन जनपद में अभियान चलाकर एक हजार रुपये के हिसाब से मास्क न लगाने वाले लोगों को 1571 चालान कर जुर्माना भी वसूला। पुलिस ने शासन के दो दिन पूर्व दिए निर्देश के बाद भी खुद को अपडेट नहीं किया। अमर उजाला ने शनिवार की रात और रविवार को कई जगहों पर बज रही पुलिस की रिकार्डिंग की वीडियो बनाई। घंटाघर पुलिस चौकी पर बज रही रिकार्डिंग में मास्क न लगाने पर 500 रुपये जुर्माना वसूूलने का एनाउंस किया जा रहा था।
इसी तरह पुलिस की गाड़ियों पर लगी रिकार्डिंग टेप को भी अपडेट नहीं किया। कोर्ट रोड पर पार्र्श्वनाथ प्लाजा के पास ही सरकारी वाहन से 500 रुपये जुर्माना वसूलने का एनाउंस करते हुए वाहन घूमता हुआ मिला। इसी तरह कई जगहों पर पुरानी रिकार्डिंग टेप ही दो दिन बाद भी चल रही है।
विज्ञापन
लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रिकार्डिंग टेप को भी अप डेट कराया जा रहा है। सोमवार से सभी जगहों पर नई गाइड लाइन के अनुुसार रिकार्डिंग टेप अप डेट करा दी जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी सिटी सहारनपुर।