फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One side of railway overbridge will open in January

Saharanpur News: जनवरी में खुल जाएगी रेलवे ओवरब्रिज की एक साइड

Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
One side of railway overbridge will open in January
रामपुर मनिहारान में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर काम करते कर्मचारी। संवाद
रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709 बी निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि नए साल पर 25 जनवरी तक वाहनों के आवागमन के लिए इसकी एक साइड खोल दी जाएगी।
विज्ञापन




बता दें कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709 बी रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य तीन वर्षों से चल रहा है। इससे आए दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था। करीब दो महीने पहले क्षेत्रवासियों ने समस्याओं से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम को अवगत कराया था। इसके बाद विधायक देवेंद्र निम ने मौके पर पहुंचकर पुल बना रही कंपनी, एनएचएआई के इंजीनियर को पुल का कार्य जल्द पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद से निर्माण कार्य में तेजी आई है। अब जनवरी में जाम की समस्या से निजात मिलने की पूरी उम्मीद है। रेलवे ओवरब्रिज से पुल को जोड़ने वाले हिस्से पर मिट्टी भराव कार्य के साथ साथ आरसीसी डालने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन




एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह और हाईवे बना रही कंपनी के साइट इंजीनियर रवि गौड़ ने बताया कि निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। 25 जनवरी तक पुल की एक साइड वाहनों के आवागमन के लिए चला दी जाएगी और दूसरी साइड पर कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed