{"_id":"639dfbe3781bfb72f230944e","slug":"one-serious-in-stone-pelting-and-assault-report-against-four-saharanpur-news-mrt61815343","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पथराव और मारपीट में एक गंभीर, चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पथराव और मारपीट में एक गंभीर, चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। खेल के दौरान गेंद लगने के मामले में युवकों को समझाना एक परिवार पर भारी पड़ गया। गुस्साए युवकों ने अपने साथियों के साथ मिल कर लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ घर पर हमला बोल दिया। जमकर पथराव भी किया गया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गंगोह के मोहल्ला निवासी तनवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 दिसंबर को उसके पिता घर में आराम कर रहे थे। उनके घर के बराबर में स्थित प्लाट में जावेद, सावेज अपने साथियों के साथ फट्टी बाल खेल रहे थे। इसी दौरान बाल आकर उनके पिता अहसान के सर में लगी। उन्होंने बाहर आकर खेल रहे युवकों को समझाया तो वह आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद जावेद, सावेज, पिलू और काला हथियारों के साथ वहां पहुंचे और उसके भाई उस्मान को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने उनके घर पर पथराव भी किया। मुहल्लेवासियों को इकट्ठा होते देख हमलावर फरार हो गए।
घायल उस्मान को पहले गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम ने दबिश दी है। वे घर से फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।भारत