फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One sent to jail with adulterated diesel

मिलावटी डीजल के साथ एक को जेल भेजा

Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
One sent to jail with adulterated diesel
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने गांव धौलाहेड़ी से 200 लीटर मिलावटी (अपमिश्रित) डीजल पकड़ा है। मिलावट करने वाले एक व्यक्ति को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की कि गांव धौलाहेड़ी में मिलावटी डीजल की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसआई विनीत चौधरी व पूर्ति निरीक्षक तहसील सदर सहारनपुर की संयुक्त टीम ने गांव धौलाहेड़ी में वसीम पुत्र इरफान की दुकान पर छापामारी की दुकान में पुलिस को 210 लीटर अल्प मिश्रित डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। गौरतलब है कि चिलकाना क्षेत्र में मिलावटी डीजल और पेट्रोल बनाने तथा उसे बेचने का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। कुछ दिन पहले ही चिलकाना के गांव सलीरी में 900 लीटर मिलावटी (अपमिश्रित) पेट्रोल पकड़ा गया था, जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस की सख्ताई के चलने के बावजूद भी डीजल तथा पेट्रोल में मिलावट करके बेचने वालों के हौसले बुलंद है। चिलकाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बोतलों में पेट्रोल रखकर तथा ड्रम में डीजल रखकर खुलेआम बेचा जा रहा है। इस क्षेत्र में अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल बेचने वालों की दुकानों में आग भी लग चुकी है तथा दो युवक इस अवैध कारोबार के कारण अपनी जान भी खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed