फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One lakh voters increased in gram panchayats in five years

पांच साल में ग्राम पंचायतों में बढ़ गए एक लाख मतदाता

Tue, 29 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
One lakh voters increased in gram panchayats in five years
पांच साल में ग्राम पंचायतों में बढ़ गए एक लाख मतदाता
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं तो, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। पांच साल पूर्व 2015 में जब चुनाव हुआ था, तब जनपद में 887 ग्राम पंचायतों में करीब 17 लाख मतदाता थे। अब नई मतदाता सूची में 884 ग्राम पंचायतों में 18 लाख से ज्यादा मतदाता हो गए हैं।
दो दिन पहले ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पहुंच गई हैं। दावे और आपत्तियां ली गई हैं। चार से 13 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण होना है। वहीं, तीन ग्राम पंचायतें इस बार कम हो गई हैं, जिनमें मुजफ्फराबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत छुटमलपुर, फतेहपुर भादो और रामपुर मनिहारान ब्लाक क्षेत्र में रामपुर ग्रामीण ग्राम पंचायत खत्म हुई है। इन तीनों ग्राम पंचायतों के करीब 20 हजार मतदाता पंचायत चुनाव की सूची से कम हो गए हैं। मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी सरसावा और गंगोह ब्लाक क्षेत्र में हुई है। इन दोनों ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में करीब 17 - 17 हजार मतदाता बढ़े हैं। 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं द्वारा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में अभी मतदाता सूची प्रकाशन का कार्य चल रहा है। अंतिम प्रकाशन होने पर मतदाताओं की स्पष्ट संख्या सामने आएगी। क्योंकि अभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण भी होना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि सभी बीएलओ से मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में बढ़े मतदाता
ब्लाक क्षेत्र -------- वर्ष 2015 ----- 27 दिसंबर 2020 ---- अंतर
सढ़ौली कदीम ----- 130923 ------ 141861 --------- 10938 वृद्धि
सरसावा ----------- 170053 ------- 187213 -------- 17160 वृद्धि
नकुड़ ------------- 152459 -------- 158455 -------- 5996 वृद्धि
गंगोह ------------ 188723 --------- 206366 ------- 17643 वृद्धि
नानौता ---------- 120144 --------- 130696 ------- 10552 वृद्धि
रामपुर मनिहारान- 108144 -------- 112788 ------- 4644 वृद्धि
नागल ----------- 158590 --------- 165875 ------- 7285 वृद्धि
देवबंद ----------- 150134 --------- 162289 ------- 12155 वृद्धि
बलियाखेड़ी ----- 158270 --------- 167858 ------- 9588 वृद्धि
पुंवारका -------- 172298 ---------- 183335 ------- 11037 वृद्धि
मुजफ्फराबाद --- 218874 -------- 212909 -------- 5965 कमी
योग ------------- 1728612 ------ 1829645 ------- 101033
खत्म हुई ग्राम पंचायतों के मतदाता
ब्लाक ------------- ग्राम पंचायत ---- मतदाता
मुजफ्फराबाद ------- छुटमलपुर ----- 11292
मुजफ्फराबाद ----- फतेहपुर भादो ---- 4080
रामपुर मनिहारान -- रामपुर ग्रामीण -- 4814
योग ---------------------------------- 20186
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed