फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One hour of rain in the Behat Road area, while the city remained dry.

Saharanpur News: बेहट रोड क्षेत्र में एक घंटे बारिश और शहर में सूखा

Sun, 23 Aug 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain in the Behat Road area, while the city remained dry.
सहारनपुर। बेहट रोड क्षेत्र में एक घंटे की झमाझम बारिश हुई, जबकि शहरी क्षेत्र में सूखा रहा। तेज धूप के कारण तापमान में एक डिग्री की वृद्धि तक हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद अचानक मौसम बदला। साढ़े आठ बजे तक आसमान काली घटाओं से घिर गया। सुबह करीब नौ बजे बेहट रोड और पुराना कलसिया रोड क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटा तक हुई। बारिश के साथ हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। कई गांवों में जलभराव समस्या बना। पुराना कलसिया रोड पर गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
शहर में बेहट बस अड्डा तक ही बूंदाबांदी हुई। उसके बाद पूरा शहर सूखा रहा। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहरी क्षेत्र में काली घटा छाई, लेकिन अचानक तेज हवा के साथ बादल आगे निकल गए और धूप निकल आई। तेज धूप के कारण गर्मी का प्रकोप रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और वह 28 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई और वह बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

------
आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने जनपद में रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। मिर्जापुर मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि रविवार को बारिश होने की 75 फीसदी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed