फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One click will get the details of the Malkhana of the police station

Saharanpur News: एक क्लिक पर थाने के मालखाने का मिलेगा ब्याेरा

Fri, 21 Jul 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
One click will get the details of the Malkhana of the police station
- मंडी कोतवाली में बार कोड से लिंक हुआ मालखाना
विज्ञापन

-- हवालात का भी कराया जीर्णोंद्धार, एसएसपी ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। महानगर की कोतवाल मंडी में कई तरह के अत्याधुनिक कार्य हुए हैं। इसके तहत डिजिटल मालखाना बनाया गया और जिम हॉल भी बना है। इसके अतिरिक्त हवालात का जीर्णोंद्धार कराते हुए टाइल्स लगवा गई हैं। अब कंप्यूटर का एक क्लिक दबाते ही मालखाने का पूरा ब्योरा मिल जाएगा। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने कार्यों की सराहना करने के साथ ही उद्घाटन किया। दरअसल, डिजिटल मालखाना, जिम हॉल, व्यायाम शाल बनाने के साथ हवालात का भी जीर्णोद्धार कराया गया है। कोतवाली मंडी में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा द्वारा डिजिटल मालखाना और जिम उद्घाटन किया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के कार्यों की सराहना भी की। एसएसपी ने कहा पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अधिक व्यस्त होने के चलते अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए थाने में ही व्यायामशाला का होना बहुत ही फायदेमंद है।
इस दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ द्वितीय जितेंद्र शर्मा, कोतवाली मंडी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, नगर कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह, थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------

हर थाने में बनेगा अत्याधुनिक मालखाना

जिले के हर थाने में अत्याधुनिक माल खाना बनेगा, जिसका पूरा रिकार्ड कंप्यूटर में भी दर्ज रहेगा। कोई भी फाइल या सामान ढूंढने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कंप्यूटर एक बटन दबाते ही पूरा ब्योरा सामने आएगा। इसके साथ ही जिम और व्यायामशाला भी बनेंगी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि प्रत्येक थाने में यह कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed