{"_id":"6866ce01812a22bf9108b331","slug":"one-arrested-with-up-police-badge-and-fake-seal-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-153183-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूपी पुलिस की बैज लगी वर्दी और फर्जी मुहर के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूपी पुलिस की बैज लगी वर्दी और फर्जी मुहर के साथ एक गिरफ्तार
Fri, 04 Jul 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सुखपाल सिंह। स्रोत-पुलिस
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने पीआरडी से निलंबित जवान को गिरफ्तार किया। उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी का बैज लगी शर्ट और पीआरडी की वर्दी बरामद हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ओथ कमिश्नर एवं सचिव की मुहर भी मिली है।
पुलिस ने जनपद मुजफ्फरनगर कोतवाली के बहेड़ी गांव निवासी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर गिरफ्तार किए गए सुखपाल के पास से ओथ कमिश्नर व सचिव की मुहर मिली, साथ ही यूपीपी बैज लगी वर्दी भी मिली है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पीआरडी से निलंबित बताया। बताया कि वह विकास भवन में यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी बताता था। इसके बाद मुहर का प्रयोग विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र प्रमाणित करने के लिए करता था। इसके अलावा वर्दी के रुआब में अपने कार्य भी कराता था।