{"_id":"62321c1bf9643f7a0928aed2","slug":"one-arrested-by-hyderabad-crime-branch-for-making-fake-degree-saharanpur-news-mrt5806440110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री बनाने के आरोप में हैदराबाद क्राइम ने एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री बनाने के आरोप में हैदराबाद क्राइम ने एक दबोचा
विज्ञापन
बेहट के मिर्जापुर में एक विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री बनाने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर/सहारनपुर। हैदराबाद क्राइम ब्रांच ने एमबीए और बीटेक की फर्जी डिग्री बनाने के आरोप में ग्लोकल यूनिवर्सिटी सीनियर एग्जीक्यूटिव (वरिष्ठ कार्यकारी) को पकड़ा है। आरोपी ने चार फर्जी डिग्री बनाई थी। हैदराबाद क्राइम ब्रांच ने मिर्जापुर पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की है। हैदराबाद क्राइम ब्रांच आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि हैदराबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 19 फरवरी को हैदराबाद में महेश्वर राव को फर्जी डिग्रियों के साथ पकड़ा था। आरोपी गिरोह के साथ फर्जी डिग्री बनाने के कार्य में लिप्त था। आरोपी से पूछताछ के आधार पर हैदराबाद क्राइम ब्रांच को पता चला कि बेहट के मोहल्ला महाजनान निवासी जुनैद पुत्र जमील भी इस कार्य में शामिल है, जो एमबीए और बीटेक की फर्जी डिग्री बनाता है। महेश्वर राव के पास से चार फर्जी डिग्री भी बरामद हुई हैं। आरोपी जुुनैद विवि में सीनियर एग्जीक्यूटिव (वरिष्ठ कार्यकारी) के पद पर तैनात था।
इसी मामले में मंगलवार को हैदराबाद क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र राव टीम के साथ थाना मिर्जापुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने थाना प्रभारी अजय श्रोतिया व एसएसआई ओमेंद्र मलिक एवं पुलिस टीम को साथ लेकर जुनैद को विश्वविद्यालय से पकड़ लिया। इसके बाद हैदराबाद क्राइम ब्रांच आरोपी को अपने साथ ले गई। आरोपी जुनैद किसी की शह पर फर्जी डिग्री बना रहा था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने स्थानीय स्तर पर भी फर्जी डिग्री की एवज में पैसा वसूला है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्लोकल यूनिवर्सिटी में 2013 से कार्यरत था। जुनैद को एक बार विश्व विद्यालय प्रबंधन ने भी अनुशासनहीनता पर निलंबित किया था।
विज्ञापन
मिली थी ग्लोकल यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि महेश्वर राव जब हैदराबाद पुलिस ने दबोचा था, उसके पास से सहारनपुर के मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी की चार फर्जी डिग्रियां मिली थीं। इसी आधार पर हैदराबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद जुनैद का नाम सामने आया है।
वाइस चांसलर ने गठित की समिति
ग्लोकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एनके गुप्ता ने बताया कि फर्जी डिग्री के मामले में उन्हें जानकारी मिली है। इसकी जांच के लिए यूनिवर्सिटी स्तर पर भी एक समिति गठित कर दी गई। इस मामले में और जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ यूनिवर्सिटी की ओर से कार्रवाई कराई जाएगी। जुुुनैद को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।