{"_id":"62b35eff4f5b4f0840554790","slug":"one-accused-of-embezzlement-of-33-lakhs-arrested-saharanpur-news-mrt593862827","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 लाख के गबन का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 लाख के गबन का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
33 लाख के गबन का एक आरोपी गिरफ्तार
चिलकाना (सहारनपुर)। बुधवार को 33 लाख रुपये के गबन में शामिल एक आरोपी को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।
शराब के ठेके पर शराब को खुर्द बुर्द करने एवं शराब की बिक्री के रुपये मिलाकर कुल 33 लाख रुपये के गबन के आरोपी अजय को अपराध शाखा के निरीक्षक अजय कुमार श्रोतिया की टीम ने रामपुर मनिहारान से गिरफ्तार कर चिलकाना पुलिस को सौंप दिया है। चिलकाना पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी चिलकाना ने बताया कि चिलकाना के नल्हेड़ा रोड स्थित देसी तथा अंग्रेजी के शराब के ठेके पर ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी दीपक कर्णवाल सेल्समैन का कार्य करता था। उसके सहायक के रूप में अंबाला निवासी रजत व शामली निवासी अजय भी कार्य कर रहे थे। दीपक कर्णवाल ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर ठेके पर रखी 31.50 लाख रुपये की शराब को खुर्द बुर्द कर दिया था तथा एक सप्ताह की शराब की सेल के करीब डेढ़ लाख रुपये भी गबन कर लिए थे। 26 मार्च को ठेके की मालकिन सुमन पत्नी शांत कुमार निवासी माधवनगर सहारनपुर ने थाना चिलकाना में दीपक कर्णवाल तथा उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।