फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the spot disposal of five out of 11 cases of women

आए 11 प्रकरण में पांच का मौके पर निस्तारण किया

Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
On the spot disposal of five out of 11 cases of women
सर्किट हाउस में महिलाओ की समस्याये सुनती उप्र राज्य महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने बुधवार को महिलाओं की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान 11 प्रकरण आए, इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में 11 प्रकरणों में से नौ प्रकरण घरेलू हिंसा व पुलिस विभाग से संबंधित थे और दो प्रकरण संपत्ति से संबंधित थे। इनमें सेे पांच प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। उन्होंने अन्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी, साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

यहां दर्ज कराएं शिकायत
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल फ्री नंबर जारी किया है। उन्होंने शिकायतों को टोल फ्री नंबर- 1800-180-5220, व्हाट्सअप नंबर- 6306511708 तथा वेबसाइट www.mahilaayog.up.nic.in ई-मेल आईडी up.mahilaayog@yahoo.com पर प्रेषित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औचक निरीक्षण किया
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, खलासी लाइन और जिला कारागार की महिला बैरक का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई एवं भोजन के विषय में जानकारी ली गई। उन्होंने कोविड गाइड लाइन का पालन करने, महिला बंदियों के बच्चों को स्कूल भेजने और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार, महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, जिला समन्वयक (बालिका) अतुल कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed