फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the second Monday of Sawan, devotees prayed by offering water

Saharanpur News: सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगी मन्नत

Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
On the second Monday of Sawan, devotees prayed by offering water
बागेश्वर महादेव मंदिर में जला​भिषेक करते ​शिवभक्त - फोटो : संवाद
सहारनपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर महानगर के शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज रही। प्रमुख शिवालयों से लेकर मोहल्लों के मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से भक्त बाबा के जलाभिषेक के लिए शिवालियों के लिए पहुंचे। पूजा कर भक्तों ने मन्नत मांगी।
विज्ञापन

इस बार सावन मास में चार सोमवार पड़ रहे हैं। सावन मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सुबह से ही भक्तगण मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, पाठेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर आदि में भक्तों की खासी भीड़ रही। इस दौरान भक्तों द्वारा मंदिरों में भगवान का रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतुरा, दूध, दही, शहद, फूल आदि से बाबा का अभिषेक किया। पूजा कर सुख शांति और धन धान्य आदि की मन्नत मांगी। शिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में विशेष तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों को सजाया जा रहा है तो भक्तों को शिवरात्रि पर पूजा के लिए परेशानी न हो, इसके प्रबंध किए जा रहे हैं।

बागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त

बागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed