फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the request of the girl, the police team was beaten up

युवती की गुहार पर पहुंची पुलिस टीम से मारपीट

Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
On the request of the girl, the police team was beaten up
नागल (सहारनपुर)। युवती की खुद को बचाने की गुहार पर शनिवार तड़के पहुंची पुलिस के साथ परिजनों ने मारपीट कर दी। इसमें एक दरोगा को चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। हालांकि पुलिस मारपीट की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे नागल थाने के गांव सुभरी ख्वाजा निवासी एक युवती ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि उसके परिजन उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। वह उनके चंगुल से छूट कर जंगल में छिपी है। इस पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद नागल थाने के एक सब इंस्पेक्टर कुछ पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने युवती के परिजनों को सारी बात से अवगत कराते हुए युवती की जानकारी चाही। बताया जाता है कि इसी दौरान परिजनों ने पूछताछ की वीडियो बना रहे सिपाही और होमगार्ड को पकड़ लिया तथा उनके साथ मारपीट कर डाली। सब इंस्पेक्टर ने साथी पुलिसकर्मियों को छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचा कर भागे। इस मारपीट में सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। जिन्होंने निजी चिकित्सक से अपना उपचार कराया। उधर, थानाध्यक्ष बीनू चौधरी का कहना है कि पुलिस युवती के फोन पर गांव में गई थी, लेकिन वहां उनकी युवती के परिजनों से केवल कहासुनी हुई है। किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed