फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the first day of Tekotsav, 4734 administered anti-coronary vaccine.

टीकोत्सव के पहले दिन 4734 ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

Sun, 11 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
On the first day of Tekotsav, 4734 administered anti-coronary vaccine.
दयावती नर्सिंग हॉ में वैक्सीनेशन उत्सव के तहत को वैक्सीन लगवाले लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे टीका उत्सव के पहले दिन रविवार को 12 हजार लोगों के सापेक्ष 4734 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए रविवार को जिले में एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज और सभी सीएचसी व पीएचसी सहित 73 केंद्र बनाए गए थे। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। 45 वर्ष से अधिक आयु के 4734 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। टीकाकरण पूरी तरह सफल रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीका उत्सव 14 अप्रैल तक लगातार चलेगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष टीका उत्सव का लाभ उठाने के लिए केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार टीकाकरण
ब्लॉक---------------लक्ष्य------------लगे टीके
सहारनपुर शहर---- 1320------------1265
गंगोह---------------1080------------303
मुजफ्फराबाद------- 1320------------449
रामपुर मनिहारान-- 960--------------283
सरसावा-------------600--------------335
देवबंद---------------840--------------298
नागल---------------960--------------261
नकुड़----------------1200-------------391
नानौता--------------720--------------180
साढौली कदीम------ 720---------------161
बलियाखेड़ी----------1080-------------402
टीकाकरण में नियमों का पालन नहीं
सहारनपुर। टीकाकरण केंद्र पर आइए, टीका लगवाइए और तुरंत निकल जाइए। इन दिनों टीकाकरण केंद्रों पर यही हो रहा है। टीकाकरण के शुरुआती दौर में टीका लगवाने के लिए आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनवाई जा रही थी। टीका लगने के बाद व्यक्ति को आधा घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा जाता था, जिससे तबीयत आदि बिगड़ने पर संभाला जा सके। मगर अब ऐसा नहीं है। रविवार को एसबीडी जिला अस्पताल की एमआरआई बिल्डिंग में लोग आ रहे थे और रजिस्ट्रेशन का सत्यापन कराकर या आधार कार्ड के आधार पर टीका लगवाकर जा रहे थे। यानी कोई थर्मल स्क्रीनिंग नहीं और ना ही आधा घंटे का ऑब्जर्वेशन।

को वैक्सीन लगवाने के लिये लगी भीड़ को सोशल डिस्टेंश कराती महिला पुलिस

को वैक्सीन लगवाने के लिये लगी भीड़ को सोशल डिस्टेंश कराती महिला पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में कोविड़ वैक्सीनेशन उत्सव के तहत को वैक्सीन लगवाती महिला

जिला अस्पताल में कोविड़ वैक्सीनेशन उत्सव के तहत को वैक्सीन लगवाती महिला- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed