{"_id":"6841f51ec70d21c8df074619","slug":"on-the-assurance-of-dpro-the-employees-ended-the-work-boycott-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-151160-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीपीआरओ के आश्वासन पर कर्मचारियों ने खत्म किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीपीआरओ के आश्वासन पर कर्मचारियों ने खत्म किया कार्य बहिष्कार
Fri, 06 Jun 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। खंड विकास अधिकारी पर अभद्र व्यवहार, पक्षपात और वेतन में देरी आदि आरोप लगाकर ब्लाॅक परिसर में शुरू हुआ कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन समाप्त हो गया।
जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक शर्मा दूसरे दिन धरनास्थल पर पहुंचे और एडीओ, ग्राम सचिवों सहित धरनारत स्टाफ से वार्ता की। उन्होंने सभी समस्याओं की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया।
कर्मचारियों ने बीडीओ पर लगातार मानसिक उत्पीड़न, देर रात फोन कर दबाव बनाने, वेतन भुगतान में देरी और अपमानजनक व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान अमित कुमार, अनिल कुमार, प्रिंस सहगल, त्रिलोचन सिंह, दीपांशु सैनी सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।