{"_id":"6349aa1c4458ab5c234382fb","slug":"on-october-19-in-the-municipal-corporation-there-will-be-a-competition-for-breaking-and-adding-saharanpur-news-mrt609503114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में 19 अक्तूबर को होगी तोड़ से जोड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में 19 अक्तूबर को होगी तोड़ से जोड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुराने टायर, टूटी क्रॉकरी, पुराने ड्रम, लोहे के टुकड़े, पाइप, टूटी चूड़ियां व अन्य अनुपयोगी वस्तुओं, जिनको कचरा मानकर बेच दिया या फिर फेंक दिया जाता है को जोड़-मोड़कर नया आकार देकर पेंट करके उपयोगी बनाया जा सकता है। ऐसे ही कारनामों को लेकर नगर निगम 19 अक्तूबर को तोड़ से जोड़ प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि कबाड़ समझ कर फेंक देने वाली पुरानी व घरेलू अनुपयोगी वस्तुओं से भी बेशकीमती चीजें बनाई जा सकती हैं, जिनको फिर व्यक्ति घर से निकालकर फेंकने की बजाय उनसे घर को सजा सकता है। ‘तोड़ से जोड़’ प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य युवा वर्ग में इस हुनर को विकसित करना तथा कलात्मक दृष्टि वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उनमें यह जागरुकता लाना है। प्रतियोगिता 19 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक नगर निगम परिसर में तीन श्रेणियों शिक्षक श्रेणी, विद्यार्थी श्रेणी व व्यावसायिक पेंटर श्रेणी में होगी। प्रतियोगिता में बनाए गए मॉडल को नगर निगम के चौराहों और उद्यानों में सजाया जाएगा। प्रतियोगिता की प्रत्येक श्रेणी में प्रथम तीन प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी टीमों को ड्रम, पुराने टायर व पेंट नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभाग करने वाली टीमें 18 अक्तूबर दोपहर दो बजे तक मोबाइल नंबर 8476003003 पर या सहारनपुर नगर निगम के फेसबुक और ट्विटर पेज पर जाकर नगर निगम द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।