फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On Ganga Dussehra, devotees take a dip of faith at the Sangam

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
On Ganga Dussehra, devotees take a dip of faith at the Sangam
नानौता। गंगा दशहरा पर क्षेत्र के ग्राम कुआं खेड़ा स्थित संगम स्थल पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर मोक्ष एवं कल्याण की कामना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने महाराजा भगीरथ के मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। हर हर गंगे के जयघोष से संगम स्थल गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर कोरोना संक्रमण पर लोगों की आस्था भारी पड़ी। रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल मास की दसवीं को नानौता क्षेत्र के ग्राम कुआं खेड़ा में बने गंगा यमुना के पवित्र संगम स्थल पर सुबह से ही महिलाओं, बच्चों व पुरुषों का बाइकों, कारों व अन्य वाहनों से आना शुरू हो गया था। गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर धर्म लाभ कमाया। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दान, पुण्य कर देवालयों में विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को हाईवे से उतरकर कई किमी लंबी दूरी की यात्रा पैदल ही करनी पड़ी। महिला श्रद्धालुओं के वस्त्र बदलने के लिए टेंट की व्यवस्था की। संगम स्थल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

ग्राम कुंआ खेड़ा निवासी संगम विकास धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह, नरेंद्र दत्त शर्मा, विजेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र बंसल, देवेंद्र सिंह, सुशील राणा, ब्रजपाल सिंह आदि ने बताया कि संगम स्थल पर व्यवस्था संतोषजनक रही। नानौता, गंगोह, जलालाबाद, शामली, सहारनपुर, थानाभवन, तीतरो, महंगी, रामपुर मनिहारान आदि क्षेत्र से सुरेंद्र वर्मा, चंद्रकांत पंडित, डॉ. अमरीश राणा, नीरज राणा, महिपाल सिंह, राज कुमार वर्मा, गोपाल वर्मा, शिव कुमार राणा, शिवचरण सिंघल, दर्शन लाल अरोड़ा, राजदीप सिंह, जयप्रकाश शर्मा, सुशील नामदेव आदि श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed