फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On Eid-ul-Adha, prayed for the prosperity of the nation and the nation

ईद उल अजहा पर की मुल्क और कौम की खुशहाली की दुआ

Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
On Eid-ul-Adha, prayed for the prosperity of the nation and the nation
रामपुर मनिहारान में ईद की नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : SAHARANPUR
ईद उल अजहा पर की मुल्क और कौम की खुशहाली की दुआ मांगी
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व शांति एवं भाई चारे की दुआ के साथ संपन्न हुआ। मुस्लिम समाज के लोगों ने पशुओं की कुर्बानी दी। इसके बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी गई। बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
रामपुर मनिहारान में लोगों ने इस्लामनगर रोड ईदगाह पर पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज के बाद शहर काजी अदील फारूकी, मुफ्ती आरिफ मजाहिरी, काजी नदीम अहमद, पूर्व चेयरमैन शहाबुद्दीन अहमद, समाजसेवी जमील अहमद के साथ साथ लोगों को एसडीएम संगीता राघव ,तहसीलदार अमित कुमार, थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने ईद-उल-अजहा की मुबारक बाद दी।
विज्ञापन

बेहट ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क व कौम की सलामती के लिए दुआ की गई। इसके बाद ईदगाह मैदान में पौधरोपण किया गया। ईदगाह के मैदान में सीओ मुनीष चंद्र, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर रहमान उर्फ शालू, अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, सभासद अरशद खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह चिलकाना कुरेशियान में मौलाना मुआवज ने नमाज अदा कराई। सुल्तानपुर ईदगाह में मौलाना फरमान ने ईद की नमाज पढ़ाई तथा देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। मस्जिद आयशा में कारी राशिद, छप्पर वाली मस्जिद में कारी नदीम, पटना उर्फ नयाबांस मस्जिद में मौलाना अहबाब ने ईद की नमाज संपन्न कराई। नानौता में ईद की नमाज के बाद इमाम हजरत मौलाना आमिल साहब ने नौजवानों से देश को नशा मुक्त बनाने और भाईचारा कायम करने की अपील की। उन्होंने कांवड़ यात्रा में हिंदू भाईयों की हर संभव मदद की बात कही।
बड़गांव के सिरसली ईदगाह परिसर में ग्राम प्रधान अनवर के भतीजे कारी मोहम्मद अकमल ने नमाज अदा कराई। नूनाबड़ी, अंबेहटा मोहन, कुतबा माजरा, सहजी आदि गांव में भी बकरीद की नमाज शांति पूर्ण संपन्न हुई।

गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान ईदगाह में मौलाना जैद व इलाहीबख्श ईदगाह में मुफ्ती खुश जमाल ने नमाज संपन्न कराई। इसके बाद दुआ कराई गई। एसडीएम अजय कुमार अंबुष्ट के अलावा सीओ चंद्रपाल शर्मा व कोतवाल लगातार गश्त करते रहे।

गंगोह में ईलाहीबख्श स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग

गंगोह में ईलाहीबख्श स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना में ईद की नमाज पढते नमाजी।

चिलकाना में ईद की नमाज पढते नमाजी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed