{"_id":"602803358ebc3ee9752006e3","slug":"officials-should-expedite-the-payment-of-bills-bangari-saharanpur-news-mrt525199424","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलों को भुगताने में तेजी लाएं अधिकारी: बंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलों को भुगताने में तेजी लाएं अधिकारी: बंगारी
विज्ञापन
बिलों के भुगतान में तेजी लाएं अधिकारी : बंगारी
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि बिजली बिलों के भुगतान में अधिकारी तेजी लाएं।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में प्रबंध निदेशक ने सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत वितरण व्यवस्थाओं के मूल बिंदुओं की समीक्षा करने के साथ ही ऐसे उपभोक्ता की जानकारी ली, जिन्होंने संयोजन के पश्चात कभी भी भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। उन्होंने दस हजार से अधिक गैर सरकारी कार्यालयों के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। कहा कि मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कराया जाए।
मौके पर जाकर देखी बिलिंग की व्यवस्था
सहारनपुर। शासन की ओर से जारी की गई नई बिलिंग व्यवस्था का प्रबंध निदेशक ने जायजा लिया। पहले मशीन के द्वारा रीडर बिल बनाते थे, लेकिन अब मोबाइल एप के जरिए बिल बनेगा, जिसमें कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। नई बिलिंग व्यवस्था को लेकर प्रबंध निदेशक किशनपुरा व सोफिया मार्केट सहित घंटाघर क्षेत्र में रीडर के साथ उपभोक्ताओं के यहां पहुंचे और बिलिंग व्यवस्था देखी।