फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials did surprise inspection of sugarcane purchasing centers

अधिकारियों ने किया गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण

Sun, 12 Dec 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Officials did surprise inspection of sugarcane purchasing centers
सहारनपुर। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने चीनी मिल गेट और गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने मिल के अधिकारियों को रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा स्थापित करने, पीने के पानी उपलब्ध कराने सहित अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने सरसावा चीनी मिल गेट का निरीक्षण कर तौल कांटा चेक किया और वहां की सुविधाओं को देखा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदयभान राव और ओमप्रकाश ने गांगनौली, गागलहेडी चीनी मिलों के गेट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुंवारका, झिंझौली, लंढौरा जुनारदार, मुजफ्फराबाद, खुजनावर आदि गन्ना क्रय केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। देवबंद गन्ना विकास समिति के सचिव प्रेमचंद चौरसिया ने अंबेहटा चांद, पिलखनी, घाटेड़ा द्वितीय का निरीक्षण किया। उन्होंने नानौता चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र नैनखेड़ी, पांडूखेड़ी, पठानपुरा, टिकरौल का भी औचक निरीक्षण किया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि इन क्रय केंद्रों पर तौल बंद पाई गई। जिसके लिए नानौता शुगर मिल प्रबंधन को कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed