फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials and temple administrator took stock of the preparations for the fair

अधिकारियों और मंदिर व्यवस्थापक ने लिया मेले की तैयारियों का जायजा

Sun, 18 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officials and temple administrator took stock of the preparations for the fair
शाकंभरी में मेले की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में 26 सितंबर से भरने वाले शारदीय नवरात्र मेले के मद्देनजर अधिकारियों और मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने सिद्धपीठ पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि 13 सितंबर की सुबह शाकंभरी देवी में आई बाढ़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रशासन चौकसी बरत रहा है। रविवार को शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ मुनीश चंद्र आदि ेदोपहर 12 बजे शाकंभरी देवी पहुंचे। जहां उन्होंने मेले में लगने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए नागलमाफी, बादशाहीबाग-शाकंभरी देवी मार्ग, मोहंड़- शाकंभरी देवी जंगल मार्ग के दोनों किनारों की जगह चिह्नित की।
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि मेले में कोई भी अनहोनी होने पर संदेश प्रसारित करने की व्यवस्था हो। सीओ मुनीष चंद्र ने नागल माफी के प्राथमिक विद्यालय में मेला राहत शिविर एवं भूरादेव पर अस्थायी पुलिस चौकी पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने के लिए जिला पंचायत को कहा। इसके बाद अधिकारियों ने मेले में लगने वाले बाजार पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमुख बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को डीएम और एसएसपी मेला स्थल पर पहुंच तैयारियों का जायजा लेंगे। उनके दिशा-निर्देश के बाद ही पार्किंग, दुकानों के लगाने के लिए बाजार आदि अन्य सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नाला निर्माण और गेट बनाने का काम शुरू
शाकंभरी। जिला पंचायत द्वारा मेले में चार जेसीबी लगाकर समतलीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मेले में ठेकेदार द्वारा वीरखेत से आमवाला तक लगभग 900 मीटर का नाला बना दिया गया था परंतु विगत 13 सितंबर को आई बाढ़ में नाला सिल्ट से भर गया था। इसे जिला पंचायत के ठेकेदार द्वारा दोबारा से बनाया जा रहा है। बेहट से लेकर शाकंभरी तक जिला पंचायत द्वारा गेट भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed