फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Official accused of misbehaving, traders got angry, closed the market

Saharanpur News: अधिकारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप, भड़के व्यापारी, बाजार किया बंद

Sat, 26 Jul 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Official accused of misbehaving, traders got angry, closed the market
नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : जालौन चौराहे पर लगाया गया संकेतक व बैरीकेडिंग।
सहारनपुर। अपर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे व्यापारियों ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने बाजार भी बंद किया। आरोप लगाया कि अपर नगर आयुक्त ने उन्हें कार्यालय से बाहर जाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। मामला तूल पकड़ने पर अधिकारी ने अपनी गलती मानी, जिसके बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली रोड पर व्यापारी के साथ निगम के प्रवर्तन दल द्वारा कथित तौर पर की गई मारपीट की जांच में क्या रहा। यह जानने के लिए व्यापारी शुक्रवार को व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय से मिलने नगर निगम पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि अपर नगर आयुक्त ने उनके साथ बदसलूकी की। कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा और जेल भिजवाने तक की धमकी दी। इससे व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वह कार्यालय से बाहर निकलकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। जैसे-जैसे यह सूचना मिलती गई कई बाजारों के व्यापारी दुकानें बंद कर नगर निगम इकट्ठा गए। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने भी पहुंचकर समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों और अपर नगर आयुक्त से अलग-अलग बात की। इसके बाद अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने अपनी गलती मानी। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

धरने में पुनीत चौहान, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, यशपाल मैनी, सुधीर मिगलानी, सूरजप्रकाश ठक्कर, मदन लांबा आदि शामिल रहे।
------
यह था मामला
पिछले महीने नगर निगम का प्रवर्तन दल प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच के लिए दिल्ली रोड के बाजार में पहुुंचा था। इसी दौरान प्रवर्तन दल की व्यापारियों के साथ बहस हो गई थी। देखते ही देखते मामला मारपीट तक आ पहुंचा था। व्यापारियों ने प्रवर्तन दल पर एक व्यापारी के साथ दुकान से खींचकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 29 जून को दिल्ली रोड रोड पर नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि ने जांच बिठाई थी। जांच समिति में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह और लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी शामिल थे, लेकिन जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed