फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Offices remained open till late night, yet budget of many departments lapsed

Saharanpur News: देर रात तक खुले कार्यालय, फिर भी कई विभागों का लेप्स हुआ बजट

Tue, 01 Apr 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Offices remained open till late night, yet budget of many departments lapsed
सहारनपुर। सोमवार को वित्त वर्ष समाप्त होने का अंतिम दिन रहा, जिन विभाग में बजट शेष रहा वह देर रात तक खुले रहे। बजट को लैप्स होने से बचाने के लिए देर रात तक कार्यालयों में जमे रहे। स्वास्थ्य विभाग को एनएचएम मिशन के तहत कुल 170 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ था। इसमें से विभाग 31 मार्च की दोपहर तक 102 करोड़ रुपये ही खर्च पाया था। कई विभागों का बजट लेप्स भी हुआ।
विज्ञापन




-संभागीय परिवहन विभाग ने खर्च किए 18 लाख
संभागीय परिवहन विभाग ने पिछले पांच दिनों में 18 लाख रुपये खर्च किए हैं। करीब पौने दो लाख रुपये लेप्स हुए। विभागीय कर्मी देर रात तक कार्यालय में बैठकर बजट को खर्च करने पर माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन



गन्ना विभाग को अंतिम तीन दिन में मिले 19 लाख रुपये

गन्ना विभाग को वित्तीय वर्ष खत्म होने के अंतिम तीन दिनों में करीब 19 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ। बजट को खर्च करने के लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन गन्ना विभाग के कर्मचारी भी किसानों खाते में अनुदान भेजने में व्यस्त रहे। विभाग के पास राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 29 मार्च को 17.27 लाख रुपये और 30 मार्च को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 261700 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जिला समाज कल्याण विभाग ने बांटी राशि
- जिला समाज कल्याण विभाग को विभिन्न अनुदान योजना में 6.43 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ था। विभाग ने बजट की राशि को वित्त वर्ष खत्म होने से पहले ही सभी लाभार्थियों को वितरित कर दिया।


- पिछड़ा कल्याण वर्ग ने भी वितरित किया अनुदान

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को शादी अनुदान योजना के तहत 2.13 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ था। विभाग ने भी पंजीकृत सभी लाभार्थियों को अनुदान की राशि वर्ष समाप्ति से पहले वितरित कर दी।



- लक्ष्य तक पहुंचने को ईद पर भी खुला नगर निगम

सहारनपुर। मार्च की क्लोजिंग के चलते सोमवार को ईद की छुट्टी के बावजूद नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग खुला रहा। कैश काउंटर भी खोला गया। गृहकर एवं जलकर अनुभाग के अधिकारियों के साथ ही सभी लिपिक, कर संग्रहकर्ता और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। मुस्लिम कर्मचारियों के लिए छूट थी। हालाकि कई मुस्लिम कर्मचारी भी ईद की नमाज के बाद नगर निगम में नगर निगम में टहलते नजर आए। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि टैक्स वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुभाग ईद पर भी खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed