फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers' salary stopped due to negligence in disposal of complaints

आईजीआरएस पोर्टल संदर्भों के डिफाल्टर अधिकारियों का वेतन रोका

Wed, 06 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officers' salary stopped due to negligence in disposal of complaints
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम आलोक कुमार पांडेय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाते हुए पेंडिंग संदर्भों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने डिफाल्टर शिकायतों के संबंधित अधिकारियों का एक माह का वेतन रोकने का भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल के डिफाल्टर संदर्भों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग के 16 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 27 ऑनलाइन के अलावा 47 मामलों को पेंडिंग पाए जाने पर रोष व्यक्त किया। थानाध्यक्ष देवबंद के 27 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, दो ऑनलाइन, आपूर्ति निरीक्षक के 23 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पांच ऑनलाइन, आपूर्ति निरीक्षक नकुड के 18 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं बेहट के 13 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, एक ऑनलाइन, नगर निगम के 13 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी साढ़ौली कदीम के 10 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आपूर्ति निरीक्षक देवबंद के आठ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं एक ऑनलाइन, तहसीलदार बेहट के दो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं एक ऑनलाइन, सहायक विकास अधिकारी बलियाखेड़ी के आठ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वन विभाग प्रभागीय वन अधिकारी के आठ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के छह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं एक ऑनलाइन मामले पेंडिंग पाए गए। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक रामपुर मनिहारान के छह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं एक ऑनलाइन, तहसीलदार रामपुर मनिहारान के पांच मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं एक आनलाइन, खंड विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान के छह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नागल के छह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, बेसिक शिक्षा विभाग के छह, पुलिस थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी के पांच, प्रभारी निरीक्षक सरसावा के चार, खंड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद के चार, प्रभारी निरीक्षक मंडी के तीन, प्रभारी निरीक्षक बेहट के दो, बाल विकास पुष्टाहार विभाग नकुड़ के तीन, बेसिक शिक्षा विभाग नानौता के तीन, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड की एक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद के तीन मामले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त करते हुए संबंधित सभी अधिकारियों के एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जल्द ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शेरी, एसडीएम नकुड़ पीएस राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed