फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers listened to the complaint in the resolution day held after three months

तीन माह बाद हुए समाधान दिवस में अफसरों ने सुनी फरियाद

Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officers listened to the complaint in the resolution day held after three months
बेहट तहसील में समस्याएं सुनती एडीएम ई अर्चना द्विवेदी - फोटो : SAHARANPUR
तीन माह बाद हुए समाधान दिवस में अफसरों ने सुनी फरियाद
विज्ञापन

बेहट/नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील बेहट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें आई। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका, इनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उधर नकुड़ में भी एसडीएम अजय कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
बेहट तहसील सभागार में एडीएम ई अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उनके सामने आई ज्यादातर शिकायतें पुलिस एवं राजस्व से संबंधित रही। एडीएम ई ने शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी नितिन कंडवाल, आपूर्ति निरीक्षक अश्वनी मिश्रा आदि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

नकुड़ में गर्मी व गेहूं कटाई के कारण अपेक्षाकृत कम ही फरियादी पहुंचे। एसडीएम अजय कुमार ने जनता की शिकायतें सुनी। उन्होंने शिकायतों का एक बार में निराकरण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मोहल्ला महादेव निवासी अंजू ने बताया कि वह और उसका पति अजय दिव्यांग है। समाधान दिवस में कई बार अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की फरियाद लगा चुके हैं परंतु पात्र होने के बावजूद उनका राशन कार्ड नही बनाया गया। एसडीएम ने पूर्ति विभाग के कर्मचारियों को शीघ्र समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। गांव सहजवा निवासी संजय ने विपक्षी पर घर जाने के सार्वजनिक रास्ते को छापकर पशु बांधने व रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए समाधान की मांग की। बीराख़ेडी के चरणसिंह ने चकरोड की पैमाइश व फतेहपुर ठोला निवासी अनिल कुमार ने पट्टे से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। सीओ अरविंद पुंडीर, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, न्यायिक तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव, बीडीओ गंगोह विवेक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed