फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officer should take seriously even the smallest incident: ADG

छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लें अधिकारी - एडीजी प्रशांत कुमार

Tue, 22 Oct 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officer should take seriously even the smallest incident: ADG
थाना सदर का का निरीक्षण करते एडीजी जोन प्रशांत कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने कहा कि अधिकारी छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें और कड़ी कार्रवाई करें। जिससे कोई मामला बढ़ने न पाए और कानून व्यवस्था बनी रहे। गो हत्या किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए, अवैध शराब बिक्री, अवैध खनन और राजस्व की हानि करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि क्षेत्र का चिह्नीकरण, कानून व्यवस्था, अपराध की संवेदनशीलता के आधार पर किया जाए। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाते हुए कार्रवाई की जाए। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं, लड़कियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक एंटी रोमियो की गाड़ी चलाई जा रही है। महिलाओं के मामले में जघन्य अपराधों में कठोर कार्रवाई की जाए। थाना दिवस, तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के अलावा भूमि विवादों से उत्पन्न तनाव एवं भूमाफिया की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जाए। फुट पेट्रोलिंग अभियान में तेजी लाएं । उन्होेंने कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आबकारी, परिवहन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वन, खनिज, विद्युत समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी सिटी विनीत भटनागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में माल का निस्तारण करने केे निर्देश
एडीजी प्रशांत कुमार ने सदर बाजार कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख, बैरकों एवं सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड सही बनाए जाएं, माल मुकदमों का निस्तारण एवं नीलामी कराई जाए। इसके बाद एडीजी ने जनकपुरी थाना क्षेत्र के बेरीबाग स्थित गीता मंदिर में आम लोगों के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद किया। जिसमें वार्डन, स्थानीय नागरिक, मंदिर के प्रधान, मस्जिदों के प्रबंधक शामिल हुए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आने वाली पोस्ट को बिना तस्दीक किए आगे न बढ़ाएं।

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीजी जोन प्रशांत कुमार

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीजी जोन प्रशांत कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed