{"_id":"600db2ad8ebc3e2f84645bf2","slug":"officer-daughters-listened-to-the-complaint-showed-confidence-by-taking-decisions-saharanpur-news-mrt522139846","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर बेटियों ने सुनी फरियाद, फैसले लेकर दिखाए आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर बेटियों ने सुनी फरियाद, फैसले लेकर दिखाए आत्मविश्वास
विज्ञापन
बीएसए का एक दिन का कार्यभार संभालती प्रिया
- फोटो : SAHARANPUR
अफसर बेटियों ने सुनी फरियाद, फैसले लेकर दिखाए आत्मविश्वास
बेहट/गंगोह/गागलहेड़ी/बिहारीगढ़/छुटमलपुर/नागल/सरसावा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जिले के देहात क्षेत्र में मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए तहसील, थानों और प्राथमिक स्कूलों की कमान सौंपी गई। इस दौरान उनके फैसले लेने का आत्मविश्वास देख अफसर भी दंग रह गए। छात्राओं ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे। इस दौरान जिम्मेदारी संभाल कर छात्राएं प्रफुल्लित नजर आईं।
बेहट में जनता इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा इंशा एक दिन के लिए तहसीलदार बेहट बनाई गई। इस दौरान वह कार्यालय पहुंची तो तहसीलदार कमलेश कुमार ने उसे गुलदस्ता देकर स्वागत किया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बाहरी फरियादी तो नहीं पहुंचे, लेकिन कस्बे के आसपास के गांव से चार शिकायतकर्ता पहुंचे। छात्रा ने उनकी समस्याएं सुनी और उन शिकायत पत्रों पर संबंधित राजस्व निरीक्षक व लेखपालों के निर्देश जारी किए। छात्रा शाम चार बजे तक वह तहसील में मौजूद रहीं।
गंगोह कोतवाल बनी पीएमआरएल डिग्री कॉलेज की छात्रा रितिका गोयल और एसएसआई बनी आरके मेहता इंटर कालेज की छात्रा मानवी मित्तल ने मोहल्ला अशरफ अली की दो महिलाओं के बीच के पारिवारिक विवाद को सुना। जबकि एसआई की जिम्मेदारी सलोनी, निशा व मुंशी का दायित्व गांव धानवा निवासी बीए की छात्रा आईशा, सदिका व सुदीक्षा भारती ने संभाली। ऐंटी रोमियो की जिम्मेदारी निभा रही विशाखा व नजमा अब्बासी ने शिव चौक पर बिना मास्क घूम रहे लोगों को चेतावनी दी और चालान काटे। लाला किशन चंद राजकीय महाविद्यालय में छात्रा प्रीति ने प्राचार्या का पदभार संभाला। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण की गुणवत्ता परखा। साथ ही छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। डा. वर्तिका ढिल्लन,डा. रितु वर्मा, डा. सुनील कुमार, विश्वास चंद शर्मा, रामलाल, सोनू कुमार व सचिव खरे रहे। गागलहेड़ी थाने में एसओ सत्येंद्र राय ने सत्य श्री कृष्ण इंटर कॉलेज की छात्रा निदा खान को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। निदा खान ने जमीन संबंधी समस्याएं लेकर आए ग्रामीणों की फरियाद सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। जबकि प्राथमिक विद्यालय में कक 5 की छात्रा वंशिका को प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बिठाया गया।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ थाने का एसओ सुरेंद्र सिंह से चार्ज लेकर गांव तोता टांडा निवासी एमकेपी कालेज देहरादून में एमए की छात्रा डिंपल कांबोज ने जहां फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं बुग्गावाला चौक पर वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया। एक गांव से प्रेमी युगल के घर से फरार होने की शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। डिंपल ने बताया कि पहले थाने आने से डर लगता था लेकिन एक दिन का कार्यभार संभालने के बाद डर खत्म होने के साथ ही उसे जिम्मेदारी का अहसास हुआ है।
बीआरसी बरौली में बीईओ पूनम मिश्रा ने यूपीएस झिंझोली की कक्षा छह की छात्रा नरगिस बानो को एक दिन के लिए अपना पदभार सौंपा। नरगिस बानो ने अध्यापकों की समस्या को सुन कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
नागल के गांव शीतला खेड़ा में उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 से अलका कुमारी एवं कक्षा चार से अविका ने प्रधानाध्यापिका पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विद्यालय की चारदीवारी कराने के लिए पत्राचार किया।
सरसावा की सहकारी गन्ना विकास परिषद तथा सहकारी गन्ना विकास समिति में बीकॉम की छात्रा प्रियंका धीमान ने गन्ना परिषद के मुख्य अधिकारी और कक्षा 12 कर चुकी जान्हनवी राठौर ने विशेष सचिव का पद ग्रहण करते क्रियाकलापों के विषय में कर्मचारियों से चर्चा की। छात्राओं ने बताया कि आज उन्होंने जाना कि आधिकारिक तौर पर एक अधिकारी के ऊपर काम का कितना दबाव होता है। एसीडीआई उदयभान राव, गन्ना पर्यवेक्षक सुनील कुमार, इकबाल सिंह, लेखाकार दीपक नागर रहे।