{"_id":"652af017c0057a02810c28ba","slug":"officer-became-a-monkey-in-the-office-searched-pages-of-files-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-11369-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दफ्तर में बंदर बना अधिकारी, खंगाले फाइलों के पन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दफ्तर में बंदर बना अधिकारी, खंगाले फाइलों के पन्ने
Sun, 15 Oct 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बेहट। थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह हकीकत में हुआ है। एक बंदर तहसील बेहट के रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंच गया और बाबू की मेज पर बैठकर फाइलों को खोलने लगा। वह काफी देर तक फाइलों के पन्ने पलटता रहा। कार्यालय के कर्मचारियों ने उसे वहां से हटाने के लिए केला भी दिया, लेकिन उसने केला नहीं खाया और फाइलों के पन्ने पलटता रहा। इस दौरान लोग बंदर की इस हरकत की वीडियो बनाते रहे। बाद में बंदर खुद ही कार्यालय से बाहर निकल गया। बंदर की इस अजीबोगरीब हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बंदर करीब डेढ़ मिनट तक रजिस्ट्री कार्यालय में रहा। यह घटना बृहस्पतिवार की बताई गई है। बंदर कहीं से आया और तहसील बेहट में पहुंचने के बाद काफी देर तक नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर बैठा रहा। इसके बाद वह सीढ़ियों से दूसरी मंजिल पर रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंच गया। कार्यालय में घुसते ही बंदर उछलकर एक बाबू की मेज के ऊपर बैठ गया और फाइलों को खोलकर उनके पन्ने पलटने लगा। बंदर की हरकत देखकर लोग दंग रह गए। इस दौरान कार्यालय में कामकाज बंद हो गया। तहसील में चर्चा बनी रही, कि आज तो रजिस्ट्रार का काम बंदर ने किया है।
उधर, इस संबंध में एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तहसील के किसी सरकारी दफ्तर का नहीं है। यह किसी अधिवक्ता के चैंबर का हो सकता है।