फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officer alert on notice of arrival of Chief Minister

सीएम के आने की संभावना पर अलर्ट हुए अफसर

Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officer alert on notice of arrival of Chief Minister
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर आ सकते हैं। मौखिक तौर पर यह सूचना मिली है, लेकिन अधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे के बाद कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और नगर निगम कार्यालय से लेकर अन्य सरकारी विभागों में अफसर से लेकर कर्मचारी तक अलर्ट हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए। पता चला है कि शनिवार को सर्किट हाउस में मीटिंग होगी, जिसका एजेंडा जिले में कोविड -19 की अब तक स्थिति को लेकर समीक्षा हो सकती है। मंडलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सूचना आई है, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम नहीं मिला है। उधर, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बृहस्पतिवार रात शहर से देहात तक के सभी थानों के प्रभारियों और अन्य पुलिस टीमों को चौकान्ना रहने के लिए निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

इसलिए बेचैन हैं जिले के अफसर
- सीएम के संभावित दौरे को लेकर स्थानीय अफसरों की बेचैनी के कई कारण हैं। सबसे पहले तो यही कि पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और अब तक यहां 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सीएम की ओर से सहारनपुर में इलाज की व्यवस्था को सराहा गया था। इसलिए अब अफसर निशाने पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकीय मेडिकल कालेज में लंबे समय से कई तरह के घोटालों को लेकर खुद सत्ताधारी दल के नेताओं से लेकर मंत्रियों तक की ओर से शिकायतें की गई थीं। कुछ कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। यह मामला भी सीएम के दरबार तक पहुंच गया था।
- सीएम वेस्ट यूपी में मेरठ के अलावा सहारनपुर जिले को काफी तरजीह देते रहे हैं। विधानसभा चुनाव के समय मां शाकंभरी के दर्शन से लेकर अन्य कई मौकों पर वे लगातार आते रहे हैं।

- कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण, बरसात के मौसम में बाढ़ के इंतजाम, बीमारियों से बचाव की स्थिति, किसानों के हाल, प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने की स्थिति सहित अन्य मामलों में भी अफसर रिकार्ड दुरुस्त करने में जुट गए हैं। उन्हें डर है कि सीएम आए तो किसी भी योजना या कार्यक्रम के बारे में पूछा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed