फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Off-farm farming, earning profits

लीक से हटकर कर रहे खेती, कमा रहे मुनाफा

Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Off-farm farming, earning profits
सहारनपुर। कृषक उत्पादक संगठन बने तो नया रास्ता खुला। लीक से हटकर खेती करनी शुरू की तो मुनाफा भी कमा रहे हैं। जिले में ऐसे कृषक उत्पादक संगठन न सिर्फ जैविक और औषधीय खेती करा रहे हैं बल्कि अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। जनपद में नौ कृषक उत्पादक संगठनों ने अपने साथ सैकड़ों लघु एवं सीमांत किसानों जोड़ा है।
विज्ञापन

किसानों की आय को बढ़ाने की रणनीति के तहत सरकार ने हर विकास खंड में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके तहत किसानों का संगठन बनाकर उनसे न सिर्फ जैविक खेती कराई जा रही है बल्कि विपणन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत संगठनों को अपने साथ लघु एवं सीमांत किसानों को जोड़कर उन्हें भी उच्च गुणवत्ता युक्त खेती कराना है। जिले में नौ एफपीओ स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन

- इस क्षेत्र में कार्य कर रहे एफपीओ
कृषक उत्पादक संगठन से जुडे़ किसान मत्स्य पालन, डेयरी, पशुपालन, जैविक खाद, कृषि यंत्र, लैमन ग्रास, लेमन ग्रास ऑयल का उत्पादन एवं विपणन, गेहूं, धान, आलू, दलहन, मुर्गी पालन, डेयरी के कार्यों से जुडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंडी में कर रहे उत्पादों की बिक्री
एफपीओ से जुडे़ किसानों के जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए हर माह के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार को मंडी परिसर में स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इन स्टॉलों पर फल, सब्जियां, शक्कर, खांड, गुड, लैमन ग्रास ऑयल, आंवला मुरब्बा, सिरका, अश्वगंधा, सरसों का तेल, मोरंगा, साबुत उडद आदि की बिक्री की जाती हैं।
- एफपीओ से जुड़े किसानों की बात
गांव बालपुर निवासी किसान मदनलाल सैनी औषधीय खेती करते है। अपने साथ लघु एवं सीमांत किसानों को जोड़ रखा है। करीब एक हजार बीघा में लैमन ग्रास, दो एकड़ में सहजन और दो एकड़ में जर्मन केमेवाइल की खेती करा रहे हैं। उत्पादों को औषधीय दुकानदारों और दवाखानों को बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
नया गांव के किसान सत्यपाल सिंह का पूरा फोकस जैविक खेती पर है। उनसे जुडे़ किसान जैविक सब्जियों, गेहूं, धान, तिलहन और दलहन की खेती करते हैं। उनका एफपीओ चावल और सरसों का तेल भी तैयार कर बाजार में बेचता है।

- इन जगहों पर बने संगठन
मुजफ्फराबाद में दो, नकुड़ एवं गंगोह में तीन और पुंवारका, नानौता, सढ़ौली कदीम, रामपुर मनिहारान विकास खंड में एक-एक एफपीओ कार्य कर रहे हैं।
---- वर्जन -
किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में एफपीओ अच्छी भूमिका हैं। जिले के नौ एफपीओ के साथ बड़ी संख्या में लघु एवं सीमांत किसान जुडे़ हैं। बढ़िया मुनाफे के चलते एफपीओ के प्रति किसानों का रूझान बढ़ रहा है।
-- रामजतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed